आज आरोपियों से SIT कराएगी आशीष मिश्रा का आमना सामना, आशीष के तीन और करीबियों की हुई गिरफ़्तारी

आज आरोपियों से SIT कराएगी आशीष मिश्रा का आमना सामना, आशीष के तीन और करीबियों की हुई गिरफ़्तारी

 

 

लखीमपुर:- लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को SIT ने दो दिन की रिमांड पर लिया है. आज आरोपियों से आशीष मिश्रा का आमना सामना कराया जाएगा..

 

SIT को चाहिए इन सवालों के जवाब:

हिंसा के वक़्त आशीष कहाँ थे.

किसानों पर थार जीप चढ़ाने का निर्णय किसने लिया?

फायरिंग किसने और क्यों की?

 लखीमपुर हिंसा मामले में कल पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी थार के पीछे स्कॉर्पियो में थे.इनकी पहचान मोहित त्रिवेदी, धर्मेंद्र प्रधान और रिंकू राणा के रूप में हुई है. जिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वह आशीष मिश्रा के बेहद करीबी बताये जा रहे हैं.

 बताते चलें कि आशीष मिश्रा को एसआईटी ने दोबारा से 2 दिन की रिमांड पर लिया है. इस रिमांड के दौरान आशीष मिश्रा का मुख्य आरोपियों से आमना-सामना कराया जाएगा.

 एसआईटी लगातार अनसुलझे सवालों को समझाने की कोशिश कर रही है. शुक्रवार को एसआईटी की मांग पर 48 घंटे की रिमांड मंजूर की गई थी.

Exit mobile version