सभी खबरें

शर्मसार : दलित युवक ने छुआ खाना, ऊंची जाति के लोगों ने डंडो से पीट पीटकर मार डाला, यहां का मामला 

मध्यप्रदेश/छतरपुर – मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दतिल युवक को तथाकथित ऊंची जाति के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मामला छतरपुर के गौरीहार क्षेत्र का हैं। 

दरअसल, किशनपुर गांव में एक पार्टी का आयोजन था। यहां के दबंग भूरा सोनी, संतोष पाल और देवराज अनुरागी ने गांव से ही कुछ दूर बेजी नाला के पास पार्टी मनाने की योजना तैयार की और योजनाबद्ध तरीके से तीनों सोमवार की शाम बेजी नाला के पास पहुंचे जहां खाना तैयार किया। पार्टी के बाद दलित युवक को सफाई करने के लिए बुलाया। इसी दौरान उन लोगों ने दलित युवक देवराज अनुरागी को खुद के लिए खाना निकालते हुए देख लिया तो भूरा सोनी और संतोष पाल उसे डंडे से मारने लगे। देवराज को इतना मारा कि उसकी जान चली गई। 

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। 

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार हुए आरोपी सोनी और पाल के खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं 

गौरिहार थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर लिया गया हैं। आरोपितों की तत्परता के साथ तलाश की जा रही हैं। जल्द ही दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

जबकि, एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिये दल बनाये हैं और उनकी तलाश की जा रही हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या के लिये भादवि की धारा तथा एसटी/एससी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button