सभी खबरें

जब व्यापारियों से बोली BJP MP साध्वी प्रज्ञा आप लोग वोट देकर हमको खरीद नहीं लेते, व्यापारी रह गए भौंचक 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री एवं भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है, साथ ही व्यापारियों को जमकर खरी-खरी सुनाई। 

दरअसल, सांसद साध्वी पज्ञा राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में नए आवासीय परिसर के भूमिपूजन के कार्यक्रम में पहुंची थीं। जहां उन्होंने मंच से व्यापारियों को संबोधित किया। इस दौरान उनके बोल बिगड़ गए। 

उन्होंने कार्यक्रम में आए व्यापारियों को खरी-खरी सुना दी। प्रज्ञा ने व्यापारियों को हिदायत दी है कि उन्हें जागरूक रहना चाहिए. क्योंकि विकास कार्यों में उनकी सहभागिता ज्यादा रहती हैं। साध्वी प्रज्ञा ने यहां तक कह दिया की आप लोग वोट देकर हमको खरीद नहीं लेते। विकास करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व हैं लेकिन आप लोग भी सचेत हो जाएं. आप लोग जागरूक नहीं हैं। आपके जागृत नहीं होने के कारण भू-माफिया हावी हो गए हैं। आपके जागृत नहीं होने की वजह से ही विकास नहीं हो पाता। 

उनकी बात सुनकर व्यापारी भी भौंचक रह गए। बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब प्रज्ञा ठाकुर ने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले भी वह इसी तरीके के विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button