सभी खबरें

पश्चिम बंगाल/ अमित शाह की रैली में देश के गद्दारों को गोली मारो के लगे नारे, भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों को बक्शा नहीं जायेगा जो शहर का माहौल ख़राब करते हैं। हम शहर में कानून व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

कोलकाता: कोलकाता की पुलिस ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर किया है। इन पर आरोप है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) की रैली के रास्ते में देश के गद्दारों को गोली मारो … के नारे लगाए थे। ये घटना कोलकता की एसप्लानेड इलाके की है। शहीद मीनार मैदान में रविवार को अमित शाह की रैली थी।

कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात तक मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार तिवारी, ध्रुबा बासु और पंकज प्रसाद पर आईपीसी की धारा 505, 506. 34, और 153A लगाई गई है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने पार्टी का झंडा लहराते हुए ‘गोली मारो ….’’ की नारेबाजी की। और शहर की शांति को बिगाड़ने की कोशिश भी की। शहीद मीनार मैदान में जाते हुए कार्यकर्ताओं के एक समूह में शामिल सदस्यों ने पार्टी का झंडा हाथ ले रखा था और उनको यह नारा लगाते हुए सुना गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button