लॉक डाउन का ऐलान होते ही सब्ज़ी, फल, किराने के दामो में हुआ इज़ाफ़ा, 160 रु तक बिका रिफाइंड आयल….! 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस को देखते हुए देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया हैं। मंगलवार रात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने देश को कोरोना वायरस से बचाने के लिए 21 दिनों के लॉक डाउन का फैसला लिया। देशभर को अब 14 अप्रैल तक सख्ती के साथ लॉक डाउन किया हैं।

प्रधानमंत्री के इस एलान के बाद से जनता में कोहराम मच गया। रोजमर्रा की जरुरत की चीजें खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके चलते जरुरत के सामान के दामों में काफी ईजाफा हो गया। दरअसल, लोगों को इस बात का डर है कि आने वाले समय में सप्लाई पर असर होने के कारण जरुरी चीजों की उपलब्धता पर असर पड़ा सकता हैं।

पीएम के एलान के बाद लोग फल- सब्जी, किराना एवं दूध जैसी ज़रूरी चीज़े घर ले जाने के लिए सड़कों पर उतरे। दुकानों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। इतना ही नहीं इन समान की मांग बढ़ते ही इनके दामों में भी जोरदार इज़ाफ़ा देखा गया। जो दुकान खुला सामान बेचते हैं उन्होंने अपने उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी की। जानकारी के अनुसार 90 रुपए लीटर तक बिकने वाला रिफाइंड आयल 160 रुपए तक बिका।

जबकि आलू और प्याज की कीमतों में लगभग चार गुना बढ़ोतरी देखने को मिली। बाजार में आलू 60 रुपए तो कही जगह प्याज़ 70 रुपए किलों तक बिकी।

इस महामारी की चपेट में मजदूर आमदी बुरी तरह से पीस रहा हैं। 21 दिनों के लॉक डाउन होते ही मज़दूर आदमी बेरोजगार हो चुका हैं। वहीं दूसरी ओर सामानों की कीमत में आई बढ़ोत्तरी उनके सामने एक चुनौती बनकर सामने आई हैं।

Exit mobile version