
राजगढ़ : MP के राजगढ़ ज़िले के पचोर कस्बे में नई सड़क बनाई जा रही है, इसलिए प्रशासन यहां रास्ते में आने वाले सभी अतिक्रमण हटा रहा है। इसी रास्ते में भाजपा नेता भगवान सिंह राजपूत का घर भी आता है। राजपूत ने अपने घर के बाहर सरकारी जमीन पर तार लगाकर पेड़ पौधे लगा रखे थे।
सोमवार को जब तीन बजे के करीब तहसीलदार राजेश सोरते और पचोर नगरपालिका CMO पवन मिश्रा सरकारी अमले के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे, तो BJP नेता भगवान सिंह अमले से भिड़ गए। BJP नेता इतने भड़क उठे की पेट्रोल से भरी बोतल ले आया और तहसीलदार सहित सरकारी अमले पर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद गाली गलौच करते हुए अपने सहयोगियों से माचिस मांगने लगा।
बता दे कि अब इस मामले में एक नया टि्वस्ट सामने आया है। FIR दर्ज होने के बाद भाजपा नेता के सुर बदल गए है। भाजपा नेता ने अब सफाई देते हुए कहा कि मैं तो साहब के लिए लेमन जूस लेकर आया था। मैंने बोतल छलकाकर यह बताया था कि यह जूस है। जब भी वे आए चाय-पानी की व्यवस्था मैं करवाता हूं। मेरे लिए तो अतिथि देवो भव: हैं।
वहीं, मंगलवार शाम को आरोपी भगवान सिंह राजपूत को पुलिस ने सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया। उधर, अतिक्रमण हटाने मंगलवार को तीन थानों का बल जेसीबी लेकर आरोपी के घर पहुंचा और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया।