भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित होते ही विवादों में घिरी, इस्तीफे का दौर हुआ शुरू

गुना/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश के गुना में युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित होनी थी जो कि बीते बुधवार को हो चुकी है लेकिन जिसके बाद मानों विवाद खड़ा हो गया हो। कार्यकारिणी में नियुक्त किए गए एक पदाधिकारी ने इस्तीफा भी दे दिया है। इस कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को भी कोई खास तवज्जो नहीं दी गयी है। 40 सदस्यों की इस कार्यकारिणी में केवल दो सिंधिया समर्थकों को ही जगह दी गई है।

बता दें कि कार्यकारिणी को लेकर विवाद गहरा गया था, इस लिस्ट में शामिल न करने पर यादव समाज के युवाओं में नाराजगी जताई थी। यादव समाज के युवाओं ने 26 फरवरी को समाज की बैठक भी बुलाई है। बताया गया कि लंबे समय बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ ने अपनी टीम बना दी है। इसमें 8 उपाध्यक्ष औऱ 9 मंत्री बनाए गए हैं इसके अलावा 2 महामंत्री भी बनाए गए है। कुल मिलाकर 36 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई है।

नाराजगी दर्ज कराते हुए शुरू हुआ इस्तीफे का दौर-

बता दें कि कार्यकारिणी गठित होने के एक दिन बाद ही संगठन में शामिल नाराज सदस्यों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया। आईटी सेल के सह-संयोजक बनाये गए अक्षय मराठा ने इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ को उन्होने अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होने यहां तक लिखा कि उन्हें नियुक्ति को लेकर कोई सूचना नहीं दी गयी। बिना उनकी सहमती के उन्हें शामिल कर लिया गया, संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में औऱ भी लोग इस्तीफा दे सकते हैं।

Exit mobile version