अरुण यादव के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर लगा विराम, दिग्विजय सिंह ने दी शाबाशी

अरुण यादव के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर लगा विराम, दिग्विजय सिंह ने दी शाबाशी

 

 

 मध्य प्रदेश में आने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत तेज है. 29 जुलाई को होने वाली मीटिंग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव नहीं पहुंचे जिसके बाद लगातार यह चर्चा चल रही थी कि वह नाराज है और पार्टी छोड़ सकते हैं.

 मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना हैं। इस सीट से अरुण यादव की तगड़ी दावेदारी मानी जा रही हैं। लेकिन कहीं न कहीं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ इससे सहज नहीं हैं।

अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए बड़ी बात कही है इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस में रहे दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – मेरे शरीर व परिवार के रक्त की एक-एक बूंद में कांग्रेस विचारधारा का प्रवाह होता है, मुझ सहित समूचे परिवार के नाम के आगे “यादव” लिखा जाता है “सिंधिया” नहीं। अलगाववादी ताकतों को मुंह की खाना पड़ेगी।

अरुण यादव के इस ट्वीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की – शाबाश अरुण आपसे यही हम सभी लोगों की उम्मीद हैं।

 खंडवा सीट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कमलनाथ से यह स्थिति साफ की है कि सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाएंगे.

Exit mobile version