सभी खबरें

MP Politics:- अरुण यादव ने नागपंचमी पर "महाराज" को बना दिया "नागराज"!

MP Politics:- अरुण यादव ने नागपंचमी पर “महाराज” को बना दिया “नागराज”

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में बढ़ती राजनीति के बीच आज कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने महाराज को नागराज बना दिया..

कांग्रेस नेता अरुण यादव (Arun Yadav)ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)की फोटो अपने फेसबुक पेज के माध्यम से शेयर करते हुए लिखा नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं.. 

 इस फोटो शेयर से सीधा यह मतलब निकाला जा रहा है कि अरुण यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया को आस्तीन का सांप बताने की कोशिश कर रहे हैं.. 

 इस पोस्ट पर अब लगातार सिंधिया के समर्थक और विरोधियों के कमेंट आ रहे हैं, कई लोगों ने उन्हें आस्तीन का सांप करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए आस्तीन का सांप साबित हुए जिन्होंने अपनी ही पार्टी को इतना बड़ा धोखा दिया. तो वहीं कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें अपना भगवान महाराज तक कहा है.

 अब देखना यह होगा कि इस पर स्वयं ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्या प्रतिक्रिया होती है वह इस पर कोई भी जवाबी कार्यवाही करते हैं या नहीं… ज्योतिरादित्य सिंधिया करे ना करे पर ऐसा जरूर माना जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता इस पर अरुण यादव और उनके समर्थकों को करारा जवाब देंगे.

 कल अरुण यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता से जुड़े और उन्होंने यह कहा कि वह और उनके भाई भी मरते दम तक कांग्रेस के साथ रहेंगे. चाहे इसके लिए कुछ भी हो जाए. साथ ही यह भी बात कही कि भाजपा हार के डर से उपचुनाव को रोकने का निरंतर प्रयास कर रही थी.. और लगातार विधायकों की खरीदारी में व्यस्त हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button