अनूपपुर : भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी राजवती सिंह ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

अनूपपुर : भाजपा के मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी राजवती सिंह ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

अनूपपुर से राजकमल पांडे की रिपोर्ट

अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ की पत्नी राजवती सिंह ने बिसाहूलाल सिंह पर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। विगत दिनों बिसाहूलाल एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से विश्वनाथ सिंह की पत्नी को रखैल जैसे अमर्यादित शब्दो का प्रयोग किया था। जिसके बाद अख़बार, चैनल व सोशल मीडिया में बिसाहूलाल की जमकर निंदा की। कांग्रेसी ख़ेमा बिसाहूलाल के उक्त बयान के बाद हमलावर है, तो वहीं ‘‘नारी के संम्मान में नारी है मैदान में’’ का नारा लगाते हुए महिलाओं ने राजवती का समर्थन करते हुए अनूपपुर कोतवाली पहुँच शिकायत दर्ज कराई हैं। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने पुलिस से मांगी सुरक्षा व्यवस्था 
बिसाहूलाल सिंह ने उसी प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि 3 नवम्बर के बाद मैं जयप्रकाश को देख लूँगा। बिसाहूलाल सिंह ने जय प्रकाश अग्रवाल को कहा की जयप्रकाश मेरे चलते 13 साल अध्यक्ष रहा, और बिगड़ते बोल पर यह कहा कि जयप्रकाश को सड़क में ले आऊँगा। 
सड़क पर उतरी कांग्रेस किया विरोध प्रदर्शन 


मालुम रहे कि  बिसाहूलाल के इन दो विवादित बयानों के बाद कांग्रेस सड़क में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है। तो वहीं भाजपा के दिग्गज बिसाहूलाल के अमर्यादित बयान पर मौन साधे हुए हैं। बिसाहूलाल के द्वार जयप्रकाश अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ की पत्नी पर विवादित बोल के लिए थाने में शिकायत तो दर्ज करा दी है, पर देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कौन सा करवट लेती है।

Exit mobile version