Delhi Violence: चेतन भगत के ट्वीट पर क्यों भड़क उठे अनुपम खेर?

हाल ही में चेतन भगत ने दिल्ली में हो रही हिंसा पर एक ट्वीट पोस्ट किया। जिस पर अनुपम खेर ने नाराजगी जताई है। चेतन भगत ने अपने ट्वीट में लिखा है, कि दुनिया चाँद तक पहुँच गई है और हम आज़ादी के 72 साल बाद भी हिन्दू-मुस्लिम कर रहे हैं। इस पर अनुपम खेर बोले की आपने करोड़ों भारतीय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। सबसे अहम बात ये रही कि खुद चेतन ने भी इस बात पर सहमति जाहिर की है।

क्या था चेतन भगत का ट्वीट?
लेखक चेतन भगत ने लिखा, “1947 में भारत: हिंदू-मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम… इस बीच दुनिया : चांद पर लैंडिंग, कम्प्यूटर्स, इंटरनेट, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, सेलफोन, स्मार्टफोन्स, ऐप्स….भारत 2020 में: हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम।”

इस ट्वीट पर अनुपम ने क्या प्रतिक्रिया दी?
अनुपम खेर ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, “प्रिय चेतन भगत। अपने ट्वीट के जरिए आप न केवल अपना, बल्कि करोड़ों भारतीयों का मान भी घटा रहे हैं। इनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल हैं। पिछले 72 सालों में भारत ने हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। यह सिर्फ स्मार्ट ट्वीट है, लेकिन सच्चाई से बहुत दूर है। “

अनुपम के रिएक्शन पर चेतन भगत का रिप्लाई
चेतन भगत ने अनुपम खेर के रिएक्शन पर रिप्लाई किया, “आपकी बात सही है सर, लेकिन हम अब भी हिंदू-मुस्लिम क्यों कर रहे हैं? यह दिल तोड़ने वाला है।”
 

Exit mobile version