सोशल मीडिया पर आईएएस लोकेश जांगिड़ के पक्ष में आयी दूसरी लड़की, कहा- मैं तो आपके साथ काफी पियूंगी

मध्यप्रदेश/अंजली कुशवाह: 2014 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश जांगिड़ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर लोकेश जांगिड़ सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने दिल्ली की पीएचडी करने वाली लड़की को अपने साथ चाय पीने का ऑफर दिया लेकिन लड़की ने चाय मैं साथ में पीने की बजाय उनके मैसेज को वायरल कर दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हो गई,  इसी दौरान एक सोशल मीडिया पर ही एक लड़की ने लोकेश जांगिड़ के पक्ष में पोस्ट भेजी और कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. उस लड़की ने कहा कि मैं तो आपके साथ कॉफी भी पीने के लिए तैयार हूं इस लड़की ने यह भी कहा कि आपको शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है ।

क्या हैं पूरा मामला

लोकेश जांगिड़ दिल्ली में एक लड़की को मैसेज किया। हाय…, मैं एमपी में सिविल सेवा का अधिकारी हूं। स्वरा भास्कर के ट्वीटर प्रोफाइल को स्क्रॉल करते समय आपका प्रोफाइल देखा। संयोग से मैं आज और कल दिल्ली में हूं। मैं आपके साथ चाय पीना चाहता हूं। यदि आपके पास समय और इच्छा हो तो आएं। मैं एपी कैडर का आईएएस हूं। अगर कुछ जानकारी चाहिए तो गूगल पर लोकेश जांगिड़ आईएएस सर्च कर सकती हैं। इसके बाद लड़की ने आईएएस लोकेश जांगिड़ के मैसेज को ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा है कि ये सब क्या है? इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग लोकेश जांगिड़ को ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग उनके पुराने विवादों का भी जिक्र कर रहे हैं।

मामले में लोकेश जांगिड़ ने दी सफाई

वहीं, पोस्ट वायरल होने के बाद आईएएस लोकेश जांगिड़ ने अपनी सफाई में कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं शिक्षा विभाग में कार्यरत हूं, वह भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इसलिए मिलना चाहा हूं। चाय पर बुलाना गलत नहीं है। साथ ही आईएएस पद का दुरुपयोग भी नहीं है।

Exit mobile version