भाजपा के एक और विधायक की ,कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इंदौर से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट : – इंदौर (Indore) से विधायक महेंद्र हार्डिया(MLA Mahendra Hardiya) की कोरोना(Corona)वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। बुधवार को  महेंद्र हार्डिया ने एक प्राइवेट लैब में टेस्ट करवाया जिसकी जांच में उनके पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है। कुछ दिनों पहले इंदौर में हुए सीएम (CM) के प्रोग्राम में भी यह शामिल हुए थे। उनकी तबीयत कब से खराब हो रही थी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। अब कहा जा रहा है कि  सीएम के प्रोग्राम के बाद भी कुछ अन्य प्रोग्राम में  शामिल हुए थे। जहां से उनके संक्रमित होने की संभावना है।

सीएम के प्रोग्राम में शामिल एक नगर पालिका अधिकारी एक चिकित्सक के बाद यह तीसरे व्यक्ति है जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। विधायक ने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।अब उनके संपर्क में आए लोगों से अपना ध्यान रखने की बात भी कही है। डॉक्टरों की सलाह पर वह अभी होम आइसोलेशन पर रखे गए हैं।

Exit mobile version