मप्र सरकार का एक और बड़ा फैसला, इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

भोपाल : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगातार एक के बाद एक बड़े फ़ैसले लें रही है। इसी बीच अब सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर के नाम में बदलाव किया गया है, जिसके बाद अब स्टाफ नर्स, नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग सिस्टर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के नाम से जाना जाएगा। हालांकि वेतन और ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Exit mobile version