CM शिवराज का एक और बड़ा ऐलान, उठ रहे इन सवालों पर लग गया विराम

इंदौर : मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलें पहले से अब बहुत कम हो गए है। यूह कह सकते है कि कोरोना की तीसरी लहर अब समाप्ति की और है।

जारी आकड़ो के अनुसार अभी प्रदेश में 4809 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 37 हजार 696 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, अब तक 10 हजार 726 मरीजों की जान जा चुकी है।

वहीं, इन सबके बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है। आने वाले दिनों में होली-महाशिवरात्रि के पर्व है। धूमधमा और उल्लास के साथ मनाएं। होली (Holi 2022) व रंगपंचमी भी खूब खेले, गेर निकाले और भरपूर आनंद लें।

मालूम हो कि इससे पहले 2 साल तक कोरोना के चलते रंगपंचमी पर जो गेर नहीं निकल सकी थी। वहीं, रंगपंचमी पर इस साल गेर निकलेगी या नहीं, होली पर प्रतिबंध लागू होंगे या नहीं, जैसे तमाम उठ रहे सवालों पर भी विराम लग गया है।

Exit mobile version