एंड्रयू टाय ने आईपीएल 2021 से वापस लिया नाम, जानिए किस ने ली जगह

खेल डेस्क: आईपीएल 2021 से ठीक पहले खिलाड़ियों के इस लीग से जुड़ने का सिलसिला जारी है हाली मे ताजा ऐलान (राजस्थान रॉयल्स) की ओर से हुआ है इसके तहत टीम ने दुनिया के नंबर वन टी20 गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है जी हां आपको बता दे कि इस खिलाड़ी का नाम है (तबरेज़ शम्सी) यह खिलाड़ी  आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुऐ दिखाई देगा तबरेज़ शम्सी को एंड्रयू टाय (Andrew Tye) की रिप्लेस मे लिया गया है।

आपको बता दे की  टाय ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में कोरोना के कारण अपना नाम वापस ले लिया था और  वे टूर्नामेंट को  बीच में से ही छोड़कर चले गए थे  अब दूसरे हाफ मे भी  उनका पत्ता कट गया है।

एंड्रयू टाय मीडियम पेसर हैं और शम्सी चाइनामैन गेंदबाज हैं राजस्थान को अच्छे स्पिनर की तलाश भी थी . उसके पास राहुल तेवतिया, मयंक मार्कंडे, श्रेयस गोपाल जैसे भारतीय स्पिनर  हैं लेकिन इनमें से कोई भी पहले हाफ में कारगर साबित नहीं रहा  इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को अपने साथ जोड़ा था।31 साल के शम्सी पहले बी आईपीएल खेल चुके हैं। वे 2016 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. तब उन्होंने चार मैच खेले थे और तीन विकेट लिए थे तब भी शम्सी रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में ही आरसीबी से जुड़े थे।

Exit mobile version