
आंध्र प्रदेश। राज्य में जन सेना पार्टी और भाजपा ने गठबंधन कर लिया है. इस बात के संकेत पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पवन कल्याण की मुलाकात से मिल रहे थे.
आज विजयवाड़ा में हुई बैठक में इस गठबंधन का निर्णय लिया गया है. दोनों पार्टियां 2024 के विधानसभा चुनाव में एक साथ मैदान में उतरेगी.
गौरतलब है कि पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में केवल एक ही सीट पर जीत हासिल हुई थी. फिलहाल राज्य में किसानों द्वारा अमरावती को ही राजधानी बनाये रखने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है.