सभी खबरें

मध्य प्रदेश में उठापटक के बीच कमलनाथ ने सोनिया गाँधी से मुलाकात की, सिंधिया को राज्यसभा भेजने पर कमलनाथ ने कोई जवाब नहीं दिया

 

  • कांग्रेस में सांगठनिक फेरबदल के आसार, राजयसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं।
  • सूत्रों की माने तो सोनिया गाँधी ने मंत्रिमण्डल विस्तार और निगम मंडलो की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी हैं।

भोपाल/नई दिल्ली: जैसा आप सभी को पता है कि इस समय मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। कोई कांग्रेस को बोल रहा है कोई भाजपा को। खरीद-फरोख्त की कोशिश लगातार की जा रही है! पर कामयाबी किसी को मिलती नजर नहीं आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से कई मसलों पर चर्चा हुई है। उनका मार्गदर्शन मिला है, उसका पालन करूंगा। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने को लेकर सवाल किया गया तब कमलनाथ ने कोई जवाब नहीं दिया। कमलनाथ ने ये भी कहा कि- जब कांग्रेस अध्यक्ष से मिलते हैं तो कई मुद्दों पर चर्चा होती है। कांग्रेस विधायक हरियाणा और बेंगलुरू में मिल रहे हैं इस पर आपका क्या कहना है तो इस पर कमलनाथ ने कहा- कांग्रेस में कोई अंदरुनी कलह नहीं है। सभी विधायक लौट आए हैं और कहा कि वह तीर्थयात्रा पर गए थे।

बताया जा रहा है कि सोनिया ने कमलनाथ को मंत्रिमंडल का विस्तार करने और निगम मंडलों में नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। वहीं संगठन में फेरबदल की संभावनाएं भी व्यक्त की जा रही है।  

राज्यसभा की तीन सीटें खाली होंगी

मध्यप्रदेश में राजयसभा की तीन सीटें खली होने वाली हैं। 26 मई को राज्यसभा के लिए वोटिंग है। अभी तक तीन में से 2 सीटें भाजपा के पास और 1 सीट कांग्रेस पास है। लेकिन अब दो सीटें कांग्रेस के पास और 1 सीट भाजपा के पास जा सकती है। कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह बड़े दावेदार हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button