20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

गोडसे को हत्यारा बताने वाली कांग्रेस, प्रदेश में गाँधी जी को क्या बता रही हैं ?

अब गलती को लेकर राजनीति शुरू 

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने गाँधी जी को लेकर की बड़ी गलती 

भोपाल :प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं के छात्रों(students) के लिए तैयार की गई मॉड्यूल बुक(Module book) में गांधीजी को 'कुबुद्धि' बताया गया है। इस मॉड्यूल का इस्तेमाल पिछले कई महीनों से स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

  • दरअसल 10वीं के छात्रों के लिए तैयार की गई मॉड्यूल बुक में बड़ी चूक सामने आई है।
  • टेस्ट पेपर-3 के पेज नंबर 46 पर गांधीजी को 'कुबुद्धि' बताया गया है। इस मॉड्यूल का इस्तेमाल पिछले कई महीनों से स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
  • मॉड्यूल की जिस लाइन पर विवाद है। उसका अर्थ है, 'कुबुद्धि बेहद अवगुणी और शराबी था और गांधीजी जैसा जीवन जीता था।' नीलम ने ANI से बताया, 'यह प्रिंटिंग में हुई गलती है। जहां गांधीजी लिखा है, वहां गैम्बलिंग (जुआ) लिखा होना चाहिए था।
  • यह प्रिंटिंग की ही गलती है, मॉड्यूल तैयार करने वाला कोई एक्सपर्ट ऐसी गलती नहीं करेगा।' उन्होंने कहा, 'हम जब बच्चों को पढ़ाते हैं तो इस शब्द को सही कर देते हैं।'

अब गलती को लेकर राजनीति शुरू :-

कांग्रेस बोली, होगी कड़ी कार्रवाई
कांग्रेस प्रवक्ता विभा पटेल ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, 'यह बड़ी चूक है। जो भी लोग इस प्रश्नपत्र को बनाने में शामिल थे, उनके खिलाफ जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी।'

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।