21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

‘अमित शाह जी आप देश में डर का माहौल बना रहे हैं’ :- राहुल बजाज 

यह बात उन्होंने मुंबई में आयोजित ETA अवार्ड्स समारोह के दौरान कहीं।

मुंबई :- देश के प्रसिद्ध उद्योगपति राहुल बजाज ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से' मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं ऐसी बात की शाह को देना पड़ गया यह जवाब :-

  • शनिवार को मुंबई में चल रहें ईटी इवेंट में राहुल बजाज ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह से यह कहां की लोग आपकी आलोचना करने से क्यों डरते हैं, (निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल) तक।
  • पूर्व में तो हम यूपीए सरकार के खिलाफ किसी को भी गाली दे सकते थे, पर आपके खिलाफ बोलने से लोग क्यों डरते हैं  ?
  • साथ ही उन्होंने सरकार के मंत्रियों से सांसद प्रज्ञाठाकुर की गोडसे को लेकर सदन में की गई कथित तौर पर टिप्पणी के बारे में भी सवाल पूछते हुए कहाँ की।   क्या इसमें भी कोई संदेह है कि वह एक आतंकवादी था ? जिसने महात्मा गांधी की हत्या की। 
  •  फिर क्या इसमें कोई शक है कि गोडसे आतंकवादी था? कोई भला गांधी के हत्यारे को देशभक्त कैसे कह सकता हैं ?

गौरतलब है की मुंबई में एक पुरस्कार समारोह में अमित शाह, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल के एक पैनल के एक सवाल का जवाब देते हुए, राहुल बजाज ने मंत्रियों से पूछा कि लोगों को सरकार से सवाल करने की अनुमति क्यों नहीं है।

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने जो जवाब दिया उसे भी देखिये और समझिये 

  • लिंचिंग पर :- लिंचिंग पहले भी हो ती थी, अभी भी होती है।  अब उसका हौवा बना दिया गया है।
    लोगों के सरकार से डरने पर :- आपकी बात पर कोई यकीन नहीं करेगा, ऐसा कुछ भी नहीं हैं। 
  • किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है। 
  • प्रज्ञा वाले बयान पर :- भाजपा ने प्रज्ञा के बयान की निंदा की। 

यह बात उन्होंने मुंबई में आयोजित ETA अवार्ड्स समारोह के दौरान कहीं।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।