शुभ मंगल ज्यादा सावधान पर आया,अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क : एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार अभिनीत फ़िल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान धमाकेदार कमाई कर रही है। तो वहीं दूसरी और फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉलीवुड की समलैंगिक रोमांस कॉम फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।जिसे लेकर अभिनेता आयुष्मान खुराना बेहद खुश हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया देखकर बहुत अच्छा लगा। 
 आयुष्मान खुराना ने आगे कहा कि ट्रंप का यह ट्वीट एलजीबीटीक्यू समुदाय की बेहतरी की ओर इशारा करती है, तथा मुझे उम्मीद है कि वह अपने देश में एलजीबीटीक्यू के अधिकारों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। 
 ट्रंप को इस फिल्म का कांसेप्ट काफी पसंद आया और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पीटर टैचेल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए” ग्रेट” लिखा। 

Great! https://t.co/eDf8ltInmH

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 21, 2020

“>http://


 पीटर टैचेल जो कि एक ब्रिटिश एक्टिविस्ट हैं उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आयुष्मान खुराना की फिल्म  शुभ मंगल ज्यादा सावधान को एक बेहतरीन फिल्म बताया है , इस पोस्ट में पीटर ने लिखा है कि भारत एक नई बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई है। जिसमें के रोमांच को दिखाया गया इस फिल्म में बुजुर्गों को समलैंगिकता के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई है भारत में इससे पहले ही समलैंगिकता को वैध करार दिया जा चुका है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान पर आया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का दिल ,

Exit mobile version