अमेरिका : कोरोना ने मचाई तबाही, 12 लाख से ज़्यादा प्रभावित, जबकि 72 हज़ार से अधिक लोगों की गई जान

अमेरिका – अमेरिका (America) में कोरोना (Corona) का कहर जारी हैं। अमेरिका का हीए क ऐसा देश है जहां कोरोना ने सबसे ज़्यादा तबाही मचाई हैं। पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं। यहां 12 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बुधवार सुबह तक बढ़कर 12 लाख 37 हजार 633 तक जा पहुंची हैं। जबकि, कुल 72,271 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहींं, दो लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो यहां हर दिन 2000 से ज्यादा लोगों की मौतें हो रही हैं। मंगलवार को यहां 2335 कोरोना पीड़ितों ने अपने जान गवाई हैं। हालांकि इससे एक दिन पहले 1300 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

इधकर, वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 37 लाख 26 हजार 666 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 लाख 58 हजार लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। वहीं 12 लाख 41 हजार लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। 

Exit mobile version