मध्यप्रदेश में विधायकों के आरोप, कहा अधिकारों का हो रहा हनन, जानिए इस पर विधानसभा अध्यक्ष की क्या रही प्रतिक्रियाएं?
.jpg)
- विधानसभा ने विधायकों के लिए उठाया बड़ा कदम
- विधायकों का आरोप कहा आयोजनों में नहीं दी जा रही तवज्जो
- कलेक्टर से मुलाकात के लिए करना पड़ता है घंटो इंतज़ार
मध्यप्रदेश/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश में विधायकों के अधिकारों की रक्षा के लिए विधानसभा ने एक बड़ा कदम उठाया है. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने एक कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी विधायकों के अधिकार हनन को रोकेगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि विधायकों द्वारा लंबे समय से शिकायत की जा रही थी कि उनके अधिकारों का हनन हो रहा है.
विधायकों ने की यह शिकायत
विधायकों की और से लगातर विधानसभा में यह शिकायतें आ रही थी की, कार्यक्रमों और सभाओं में उन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही है. विधायकों का आरोप यह भी है की इसके चलते कई बार उन्हें अपमानित भी होना पड़ रहा है. कई विधायकों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने की शिकायतें विधानसभा में की हैं. यही वजह है कि अब विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने एक कमेटी का गठन किया है. दरअसल विधानसभा को शिकायतें मिल रहीं थी कि स्थानीय विधायक को कार्यक्रम में नहीं बुलाया जा रहा. किसी विकास कार्य के लोकार्पण शिलान्यास पट्टी पर विधायक का नाम ही नहीं है. विधायक को कलेक्टर से मुलाकात के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है.
.jpeg)



