.jpeg)
हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं 2 हफ्ते का लॉकडाउन लगाए सरकार :- यूपी सरकार से हाई कोर्ट:- सूत्र
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप फैलता जा रहा हैं. पूर्व में हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से 5 बड़े शहरों में जहां पर कोरोना संक्रमण ज़्यादा है वहां पर लॉकडाउन लगाने की बात कही थी लेकिन सरकार ने कोर्ट के आदेशों की खिलाफत कर लॉकडाउन लगाने से साफ इनकार कर दिया था और फिर इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची थी.
अब आज एक बार फिर से हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से हाथ जोड़कर विनती करते हुए 2 हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की बात कही है. हाईकोर्ट ने कहा कि लगातार संसाधनों की कमी हो रही है ऐसे में लॉकडाउन लगाना जरूरी है.
अब देखना यह होगा कि क्या उत्तर प्रदेश के उन बड़े शहरों में लॉकडाउन लगेगा जहां पर कोरोना का संक्रमण ज्यादा है या फिर एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सरकार लॉकडाउन लगाने से मना कर देगी.
पूर्व में लॉकडाउन लगाने से सरकार ने किया था मना :-
कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात पर हाईकोर्ट और उत्तर प्रदेश सरकार आमने-सामने थे.इलाहाबाद हाइकोर्ट ने प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। साथ ही पूरे प्रदेश में 15 दिनों तक लॉकडाउन लगाने पर विचार करने को कहा था। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 संग बैठक में लॉकडाउन की संभावनाओं से इनकार करते हुए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट बढ़ाने के निर्देश दिये थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एनएनआई न्यूज एजेंसी को दिये बयान में एसीएस सूचना नवनीत सहगल पूर्ण रूप से तालाबंदी से इनकार कर दिया।
एसीएस सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े हैं। कोरोना के नियंत्रण के लिए और सख्ती आवश्यक है। सरकार ने कई कदम उठाए है, आगे भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जीवन बचाने के साथ गरीबों की आजीविका भी बचानी है। इसलिए शहरों में समपूर्ण लॉक डाउन अभी नहीं लगेगा, लोग स्वतः स्फूर्ति से भाव से कई जगह बंदी कर रहे हैं।