सभी खबरें

अब 9 कि जगह 12 महीने प्रदेश के संरक्षित क्षेत्र खोलने की तैयारी।

अब 9 कि जगह 12 महीने प्रदेश के संरक्षित क्षेत्र खोलने की तैयारी।

मध्यप्रदेश / भोपाल : 

उत्तरप्रदेश सरकार के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार भी प्रदेश के सभी संरक्षित क्षेत्रों को पर्यटकों के लिए 12 महीने खोलने की तैयारी में है। वन विभाग ने उत्तराखंड सरकार से सभी संरक्षित क्षेत्र खोलने की जानकारी मांगी है उत्तराखंड सरकार हाल ही में जिम कॉर्बेट एवं राजाजी टाइगर रिजर्व साल भर के लिए पर्यटकों के लिए खोलने का ऐलान कर चुकी हैं। 

वर्तमान में सभी संरक्षित क्षेत्र 9 महीने के लिए ही खोले जाते हैं। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक सभी पार्क बंद रखे जाते हैं क्योंकि यह वन्य प्राणियों का बीडिंग का समय होता है इसीलिए इस समय पर्यटक गतिविधियां रोक दी जाती है। 

मध्यप्रदेश में यदि सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व पूरे साल के लिए खोले जाते हैं तो राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वर्तमान में प्रदेश के सभी संरक्षित क्षेत्रों को मिलाकर पर्यटन से सालाना 22 करोड रुपए मिलते हैं।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button