सभी खबरें

प्रदेश में कोरोना बना रहा है रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, हालात गंभीर

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अभी थमती हुई नज़र नहीं आ रहीं हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। साथ ही साथ प्रदेश में कोरोना आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहा हैं।

बीते 24 घंटे में मप्र में एक बार फिर कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ हैं। प्रदेश में दोबारा 2 हज़ार से ज़्यादा नए मामलें एक साथ सामने आए हैं। जिसने शासन प्रशासन की चिंता को और बड़ा दिया हैं।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यानी शनिवार को 2347 नए मामले आए हैं। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे कोरोना के मरीज सामने आए हैं। 

इससे पहले शुक्रवार को 2240 नए मरीज मिले थे।

बता दे कि अभी तक हर रोज़ करीब 1500 से कम या उस से ज़्यादा मामले सामने आ रहे थे। लेकिन बीते दो-चार दिनों में 2 हज़ार से ज़्यादा मामलें सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया हैं। 

2347 नए मरीज़ मिलने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हजार 966 हो गई। जबकि अब तक प्रदेश में कुल 1728 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं प्रदेश में अब कुल 19840 एक्टिव केस हैं।

बता दे कि, इन चार महानगरों (इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर) में लगातार कोरोना के बढ़ते हुए मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में सबसे ज़्यादा मामले सामने आए है, यहां बीते 24 घंटे में 341 मरीज़ मिले हैं। इसके बाद राजधानी भोपाल 264 जबकि ग्वालियर में 207, और जबलपुर में 165 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा नरसिंहपुर में 159 और खरोगों में 59 नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button