सारे बच्चे अपने हैं, मैं किसी का अहित नहीं होने दूंगा, सभी FIR वापस ले लूंगा: मुख्यमंत्री शिवराज

मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक लगातार अपनी नियुक्ति पाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह कर रहे हैं| वहीं कुछ दिन पहले 18 अगस्त को चयनित शिक्षक द्वारा बीजेपी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया गया था| इस बीच वहां प्रशासन भी मौजूद था और कई सारे चयनित शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई थी| इस पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सारे बच्चे अपने हैं, में किसी का अहित नहीं होने दूंगा, सभी FIR वापस ले लूंगा| मुख्यमंत्री के इस बयान से शिक्षकों को विश्वास है कि उन्हें नियुक्ति जल्द मिल सकती है|
दरअसल, प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षक वर्ग-1 और शिक्षक वर्ग-2 के 30 हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए वर्ष 2018 में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें वर्ग-1 के 19200 पद और वर्ग-2 के 11300के करीब पद थे। इसके बाद 2200 पद अलग से बाद में जोड़े गए। इन पदों के लिए पात्रता परीक्षा 2019 में आयोजित की गई। इसके रिजल्ट आने के बाद जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक सभी चयनित शिक्षकों के सत्यापन की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, लेकिन अब सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जा रहे है। इसको लेकर ही चयनित शिक्षक लगातार धरना प्रदर्शन कर रहें है। लेकिन अब उन्हें सीएम के FIR वापस लेने के फैसले से उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें नियुक्ति भी प्रदान हो सकती है|