ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

Alia ने फिल्मों के बहिष्कार को लेकर दिया बड़ा बयान

भोपाल। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर पठान और अन्य फिल्मों को लेकर बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि जनता ही हमें बनाती है और वह कुछ भी कह सकती है, हमें बस अपना काम करना चाहिए। हम ये भी मानते हैं कि हम अपनी ऑडियंस से हैं और जब तक हम उन्हें एंटरटेन कर रहे हैं, वे कुछ भी कह सकते हैं। वे जो चाहे कह सकते हैं, लेकिन हम अच्छा परफॉर्म करना जारी रखेंगे। साथ ही ब्रह्मास्त्र रिकार्ड टूटने को लेकर कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि हमारे अंदर इतना अग्रेशन है। हम काम करने और अपने सपनों को हर दिन जीने के लिए आभारी हैं।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और वरुण धवन दोनों एक अवॉर्ड शो की अनाउंसमेंट करने के लिए मौजूद थे। इवेंट में Alia से Pathan के ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर फिल्म को हर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए। Pathan जैसी फिल्म सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं है, बल्कि इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। ये ऐसे मोमेंट हैं, जब आप सिर्फ ग्रेटफुल होते हैं और प्रार्थना करते हैं कि ये होता जाए और होता रहे.’ वरुण धवन भी आलिया की बात से सहमत नजर आये उन्होंने कहा, ‘सिर्फ आभारी नहीं, ये हम सभी के लिए प्रेरणादायक भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button