सभी खबरें

अलर्ट : दतिया में मोबाइल बैटरी में हुआ धमाका, 03 बच्चे घायल

  • दतिया जिले का हैं मामला
  • मोबाइल की बैटरी फटने से 03 बच्चे हुए घायल

दतिया/अंजली कुशवाह: दतिया में मोबाइल बैटरी फटने का एक डरा देने वाला मामला सामने आया हैं. इस घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चे घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने खेल-खेल में बैटरी में तार जोड़ दिए. जिसके बाद एक धमाका हुआ और बैटरी के टुकड़े-टुकड़े हो गए. बैटरी के टुकड़े बच्चों के शरीर में धंस ग. जिसके बाद तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जाने क्या हैं पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक ये हादसा दतिया के तलैया मोहल्ला में धर्मेंद्र श्रीवास्तव के घर का हैं. जहाँ उनका 11 साल का बेटा सुमित बुधवार शाम को मोबाइल की पुरानी बैटरी से खेलने लगा. इसी दौरान चचेरे भाई-बहन गौरव खरे (7) और रमन खरे (6) भी उसके साथ इस खेल में शामिल होकर खेलने लगे. तीनो ने खेलते समय एक तार लेकर बैटरी के पॉइंट में दोनों ओर लगा दिया. जिसके बाद ही बैटरी में जोरदार धमाका हुआ और बैटरी के फटने से उड़े उसके पार्ट्स बच्चों के शरीर में धंस गए.

बच्चे जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने बताया कि इनके शरीर में बैटरी के कुछ टुकड़े घुसे हुए थे, जिन्हें निकाल दिया गया है. बच्चों को भर्ती कर लिया गया है. फ़िलहाल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है.

बता दें कि मोबाइल की बैटरी फटने का ये पहला मामला नहीं हैं. इससे पहले भी इस तरह के कई सारे मामले सामने आ चुके हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button