
- लॉक डाउन में टूटा शराबियों का सब्र, शराब की दुकान का ताला तोडकर उड़ाई शराब
सीधी से गौरव सिंह की रिपोर्ट:- देश में फैली वैश्विक महामारी (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु देश भर में लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस लॉक डाउन में शराब की दुकानों को भी विगत 28 मार्च से बंद कर दिया गया है। हलांकि चोरी छिपे शराब की बिक्री हो रही है किंतु सामान्य रूप से शराब की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।
ऐसे में नियमित रूप से शराब का सेवन करने वाले लोग काफी परेशान हैं। शायद ऐसे ही कुछ शराबियों का सब्र टूट गया और उनके द्वारा शहर के पटेलपुल मुहल्ला स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर करीब 13 पेटी देशी प्लेन एवं 13 पाव मशाला देशी शराब पार कर दी गई। घटना की शिकायत दुकान के सेल्समैन द्वारा कोतवाली पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग में की गई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
सिटी कोतवाली में की गई शिकायत में शासकीय देशी शराब की दुकान क्रमांक-2 पटेलपुल के सेल्समैन द्वारा सिटी कोतवाली में की गई शिकायत में बताया गया कि 28 मार्च से दुकान बंदी के आदेश के बाद से विभाग द्वारा दुकान कारे सील कर दिया गया है। हम कर्मचारी आफिस में रहते हैं, दिनांक 18 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे दुकान देखने गया तो दुकान के अंदर लाइट जल रही थी, और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मेरे द्वारा इसकी सूचना दुकान मालिक को देने के साथ ही सिटी कोतवाली व आबकारी विभाग को लिखित सूचना दी गई।
इसके बाद दुकान के अंदर जाकर देखा तो 13 पेटी देशी प्लेन शराब व 13 पॉव मशाला देशी शराब गायब थी। सूचना पर आबकारी विभाग एवं कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।