अजिंक्य रहाणे का लौटा फॉर्म ,3 साल बाद भारतीय ज़मीन पर जड़ा टेस्ट शतक ,क्या रहा मैच का हाल

अजिंक्य रहाणे का लौटा फॉर्म ,3 साल बाद भारतीय ज़मीन पर जड़ा टेस्ट शतक ,क्या रहा  मैच का हाल 
भारतीय उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़  रांची टेस्ट के दूसरे दिन अपना 11 वा शतक जड़ दिया है | 

इससे पहले रहाणे ने भारतीय ज़मीन पर अक्टूबर 2016 मे न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेलते हुए शतक बनाया था | आपको बता दे कि रहाणे  ने अपने टेस्ट कॅरियर में कुल 11 शतक लगाए हैं ,जिसमें  4 शतक भारत में बनाये है | 

मैच का हाल ( भारत -497/9  ),(अफ्रीका -9/2 )
भारत और दक्षिण अफ्रीका की बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 250 गेंदों का सामने किया। जिसमें उन्होंने 28 चौके और 5 छक्के लगाए हैं।

भारतीय टीम ने अपनी पारी 497/9  पर घोषित कर दी हैं।वही अफ्रीका ने मात्र 9 रन में अपने दो अहम विकटो को खो दिया हैं ,अफ्रीका के कप्तान डिकॉक मात्र 4 रन बनाकर लौट गए ,अफ्रीका की हालत यहाँ बिगड़ती नजर आ रही यदि एक दो  लम्बी साझेदारी नहीं होगी तो मैच पूरी तरह भारत के कब्ज़े में होगा और भारत टेस्ट सीरीज में भी जीत दर्ज करेगा  | 

Exit mobile version