
Damoh Byelection Result Live Updates:- भाजपा हार की ओर.. कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 17089 वोट से आगे
दमोह :- दमोह सीट से भाजपा हार की तरफ बढ़ती साफ तौर पर नजर आ रही है .दमोह विधानसभा उपचुनाव में 15 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 17089 मतो से आगे चल रहे हैं।
वही अपने ही बूथ पर पूर्व मंत्री जयंत मलैया हार गए हैं. 56% से ज्यादा वोट कांग्रेस की ओर से 37% वोट भाजपा के दिखाई दे रहे हैं.
यह मतगणना 26 राउंड तक होगी. दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में है.
आधी काउंटिंग पूरी हो चुकी है अभी तक सिर्फ पांचवें राउंड में भाजपा को बढ़त मिली थी उसके बाद से लगातार भाजपा पीछे चल रही है कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन लगातार गिनती में आगे हैं. यानी इस तरह की स्थिति से यह साफ जाहिर हो रहा है कि दमोह सीट से कांग्रेस की जीत संभव है.
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 17 में राउंड के वोट में भाजपा के वोटों में बढ़त हो सकती है क्योंकि अब भाजपा प्रभावित क्षेत्रों की काउंटिंग शुरू होगी.
दमोह सीट के गांव खेरुआ से राहुल सिंह लोधी अपने ही गांव से हार गए. राउंड के बाद भाजपा के लिए जीत का फैसला बढ़ता जा रहा है. भाजपा के सामने लगातार मुश्किलें आती नजर आ रही है.