सभी खबरें

बंद कमरे में नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात पर अजय सिंह ने दी सफाई, कही ये बात

बंद कमरे में नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात पर अजय सिंह ने दी सफाई, कही ये बात

 

  •  सोमवार को कांग्रेस नेता अजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा ने की थी मुलाकात
  •  बंद कमरे में हुई चर्चा
  •  अटकलों का बाजार हुआ गर्म
  •  अब अजय सिंह ने दी सफाई

 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को बंद कमरे में मुलाकात की थी जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अजय सिंह जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

मालूम हो कि अजय सिंह सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यप्रणाली को लेकर बयानाबाजी कर चुके हैं। कहा जा रहा है की वो पार्टी से नाराज़ चल रहे है, ऐसे में अचानक हुई इस बैठक ने प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरमा दिया है। 

 अजय सिंह शाम को नरोत्तम मिश्रा से मिलने चार इमली स्थित आवास पर पहुंचे थे। जहां दोनों नेताओं की करीब 40 मिनट बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया। इस बारे में गृह मंत्री से पूछा तो उन्होंने कहा कि अजय सिंह सौजन्य भेंट करने आए थे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता अजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से फोन पर मिलने का समय लिया था.

 नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात के बाद अजय सिंह ने दी सफाई:-

 सोमवार को इन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद मंगलवार को दिनभर अटकलें चलती रही हालांकि बाद में अजय सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह उनकी सौजन्य मुलाकात थी और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे.

 गृहमंत्री ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में अजय सिंह को प्रतिभावान बताते हुए कहा कि अजय सिंह के सियासत और उनकी विरासत का कांग्रेस सही उपयोग नहीं कर रही है. मेरे मित्र हैं मैं उनके यहां जाता रहता हूं वह मुझसे अपने क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा करने आए थे.

 हालांकि चाहे यह दोनों नेता यह बात कह रहे हो कि या इनकी सौजन्य भेंट है, लेकिन सियासी गलियारों में यह बात स्वीकारना लोगों को थोड़ा मुश्किल लग रहा है.

 आगे देखना होगा कि क्या वाकई अजय सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हैं या यह सच में उनकी सौजन्य भेंट ही साबित होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button