सक्रिय अजजा मोर्चा ने कार्यकर्ताओं में भर दी उर्जा, भाजपा ने इन्हें सौंपी विशेष जिम्मेदारी

सक्रिय अजजा मोर्चा ने कार्यकर्ताओं में भर दी उर्जा, भाजपा ने इन्हें सौंपी विशेष जिम्मेदारी

सुदामा सिंह को भाजपा ने सौंपी विशेष जिम्मेदारी.

अनूपपुर :- उप चुनाव की तारीख धीरे-धीरे करीब आ रही है.अनूपपुर में नामांकन की प्रक्रिया आज 9अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के बीच जमकर मुकाबला है तो वही बहुजन समाज पार्टी भी अपने दमदार प्रत्याशी को मैदान में उतार रही है.भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी , म प्र शासन के कैबिनेट मंत्री, जनजातीय समाज के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह को विजयी बनाने के लिये पुष्पराजगढ के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा सिंह को विशेष दायित्व सौंपा गया है। 

    प्रचार प्रसार के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम चल रहा है.मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अमोल सिंह कहते हैं कि हम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल के मार्गदर्शन , विधानसभा अनूपपुर उप चुनाव के अजजा मोर्चा प्रभारी सुदामा सिंह सिंग्राम के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिये जमकर मेहनत कर रहे हैं।और हर हाल में अनूपपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी.
    अजजा मोर्चा ने अनूपपुर नगर, अनूपपुर ग्रामीण, फुनगा, जैतहरी, पसान मंडलों की बैठकें करके वहाँ अपने प्रभारी नियुक्त करते हुए सघन बैठकें कीं। मोर्चा ने मण्डल एवं सेक्टर सम्मेलनों का सफल आयोजन करने के साथ ही खूंटाटोला, सकरा में अनुसूचित जन जाति के दो बड़े सम्मेलन किये हैं। 12 अक्टूबर को मेडियारास में तथा 14 को सकरा में पुन: जनजातीय सम्मेलन करने के लिये गुरुवार को तैयारी बैठकों का आयोजन किया गया।

 अजजा ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का खूब उत्साह वर्धन किया जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं में उर्जा भर गया. अब देखना यह होगा कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों में किस जगह पर भाजपा अपना पैर जमाती है और किस जगह पर कांग्रेस….. 

 और अंततः जीत किसकी होती हैं. फिलहाल इस वक्त कुछ भी कहना संभव नहीं है कि आने वाले उपचुनाव के परिणाम में किसको फतह हासिल होगी. 

Exit mobile version