भाजपा से कांग्रेस में आए थे अजब कुशवाह, सुमावली से मिली टिकिट    

    भाजपा से कांग्रेस में आए थे अजब कुशवाह, सुमावली से मिली टिकिट    
     उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 सीटों से घोषित किए प्रत्याशी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 द लोकनीति डेस्क भोपाल
 मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 9 सीटों के लिए रविवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कुछ दिनो पहले वरिष्ठ नेताओं द्वारा सुमावली से वृंदावन सिंह सिकरवार को टिकट दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है, इसके पीछे वरिष्ठ नेतृत्व का यह तर्क है कि सुमावली से कद्दावर नेता ऐदल सिंह कंसाना का मुकाबला सिकरवार परिवार ही कर सकता है। अजब सिंह कुशवाह उनके सामने मुकाबला करने में असमर्थ हैं। इसलिए अब निर्णय वृंदावन सिकरवार को करना है कि वह टिकट लेते हैं अथवा नहीं। लेकिन आज सिकरवार परिवार में टिकट न देते हुए,अजब सिंह कुशवाह को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
 शनिवार को घोषित प्रत्याशियों की सूची में भाजपा छोड़कर  कांग्रेस में शामिल हुई पारुल साहू सुरखी विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में सुरखी विधानसभा में चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मालूम रहे कि भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज पारुल साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया कांग्रेस में भी बड़ा गांव चलते हुए पारुल साहू को टिकट देकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जौरा सीट से जापथाप के निधन के बाद से टिकट के दावेदार मैदान में जनसंपर्क के लिए उतर गए हैं। लेकिन बदलाव तब आया जब पूर्व प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय यादव जो युवक कांगेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं, वे भी मैदान में उतरकर टिकट की दावेदारी करने लगे…. इसके साथ साथ – भानु प्रताप सिंह सिकरवार उर्फ चिंटू।  सिकरवार के पिता जौरा क्षेत्र से पहले विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वृंदावन सिंह सिकरवार भी बसपा से कांग्रेस में आए थे और पहले भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद क्षेत्र से टिकट के लिए दावा ऋषिकेश मिश्रा भी कर रहे थे । लेकिन आखिरकार पंकज उपाध्याय पर संगठन ने भरोसा जताते हुए उन्हें टिकिट दे दी।

 

 

 

Exit mobile version