अहमदाबाद : कोरोना अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 8 मरीजों की मौत, मेडिकल स्टाफ घायल

अहमदाबाद – गुजरात के अहमदाबाद में उस समय अफरा तफरी मच गई जब शहर में स्थित श्रेय अस्पताल में आग लग गई। बता दे कि श्रेय अस्पातल को कोरोना के लिए डेडिकेड किया गया हैं। बताया जा रहा है कि पूरे हॉस्पिटल में 49 कोरोना मरीज थे। जिसमें से आठ लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि एक पैरा मेडिकल स्टाफ घायल हो गया। 

आग लगने के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आईसीयू में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रेय अस्पताल में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर आग लगी। वहीं, आग की सुचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। करीब 1 घंटे के भतीर आग पर काबू पाया गया। कहा जा रहा है कि जिस समय आईसीयू में आग लगी उस समय 10 कोरोना मरीज थे, जिसमें से 8 मरीज़ो की मौत हो गई। 

इधर, बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया हैं। साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई हैं। 

Exit mobile version