पूर्व सीएम ने चलाया ट्रैक्टर, तो कांग्रेस मंत्री ने ऐसा कसा तंज कहा, अब घड़ियाली आंसू रो रहे है "मामा" 

Indore : मध्यप्रदेश की सत्ताधारी कांग्रेस से किसानों के हक़ में लड़ाई लड़ने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल बीते दिनों शिवराज सिंह विदिशा में अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने करीब एक घंटे खेत में गेंहू की बोवनी की। अब सत्ताधारी कांग्रेस ने शिवराज सिंह के ट्रैक्टर चलाने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 

शिवराज सिंह के ट्रैक्टर चलाने पर कृषि मंत्री सचिन यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने 15 साल तक किसानों के लिए कुछ नहीं किया, वे अब अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू रो रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने प्याज की कालाबाजारी के चलते बढ़ती ​कीमत को लेकर कहा है कि जो काला बाजारी कर रहे हैं उन पर कार्रवाई किया जाएगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के संरक्षण में नकली खाद बीज का काम किया जा रहा था, इस मामले को भी गंभीरता से लिया गया हैं। सरकार ने जिनके खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें कई भाजपा नेता भी शामिल हैं। हम इसे विशेष अभियान के रूप में आज से शुरू कर रहे हैं।

मालूम हो कि किसानों को लेकर प्रदेश सरकार कांग्रेस और विपक्ष बीजेपी लगातार अनमे सामने हैं। हालही में दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ आंदोलन किया था। जहां बीजेपी ने प्रदेश सरकार का घेराव किया था, तो वहीं प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। लेकिन क्या ऐसा करने से किसानों की परेशानी कम हुई या बड़ा सवाल हैं। 

Exit mobile version