जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप ग्रीन जॉन से ऑरेंज जॉन में पंहुचा जिला

 मध्यप्रदेश/दमोह(Da moh) शंकर दुबे की रिपोर्ट- :लॉकडाउन(Lockdown) खुलते ही जिस बात का डर था  आज वही होता दिख रहा है । जिले के तेंदूखेड़ा (Tendukheda )ब्लॉक के ग्राम सर्रा में एक 24 वर्षीय युवक जो कि बाहर से हाल ही में वापस लौटा था वह कोविड-19(Covid)पॉजिटिव पाया गया है। अब दमोह जिला ग्रीन जॉन से ऑरेंज जॉन में प्रवेश कर गया है । युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सिविल सर्जन ममता तिवारी( Mamta  tiwari) ने बताया कि यह युवक कुछ दिन पहले बाहर से  सर्रा लौटा था। इसे  क्वॉरेंटाइन किया गया था साथ ही इसकी कोरोना  की जांच कराई गई थी। आज शाम को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। अब उसका का इलाज किया जा रहा है । घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर तरुण राठी (Tarun  rathi) पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान (Hemant chauhan) एवं अन्य अधिकारी तेंदूखेड़ा रवाना हो गए युवक का नाम यशवंत पटेल (Yashwant patel)बताया जाता है।

Exit mobile version