5 राज्यों में मिली हार के बाद दो गुटों मे बटी कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शायराना अंदाज में पार्टी आलाकमान पर साधा निशाना

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- हालही में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं जिसमें कांग्रेस को सभी राज्यों से करारी हार का सामना करना पड़ रहा है, इस हार के बाद कांग्रेस में सिर फुटव्वल शुरू हो गया है, बीते दिन ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के पार्टी अध्यक्षों के सर हार का ठीकरा फोड़ते हुए उनसे इस्तीफा मांग लिया है। बता दें कि पार्टी में गुटबाजी शुरू हो चुकी है, वहीं कांग्रेस पार्टी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने शायराना अंदाज में ट्वीट करते हुए पार्टी आलाकमान पर निशाना साधा है। अरूण यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- “किसको फिक्र है ‘कबीले’ का क्या होगा, सब इसी बात पर लड़ते हैं कि ‘सरदार’ कौन होगा”

इधर हार के बाद कांग्रेस खेमा दो धरों में बंट गया है, एक धरा गांधी परिवार को अभी भी राष्ट्रीय बागडोर देने की हिमाकत कर रहा है, तो वहीं दूसरा धरा G-23 नेताओं का है जो कि कांग्रेस की बागडोर गांधी परिवार से छीनकर दूसरे काबिल नेता को देने की बात कर रहे हैं। पार्टी में लगातार इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि सबसे पुरानी पार्टी के अस्तित्व को कैसे बचाया जाए।

बता दें कि विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद, जी-23 नेताओं के समूह ने शुक्रवार को बरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने दिल्ली आवास पर पार्टी के लिए चुनावी हार के नवीनतम दौर पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी। पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हर कोई हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version