सभी खबरें

केंद्र के बाद अब मप्र में बजट सत्र की तैयारी, इस दिन से शुरू होगा विधानसभा में सत्र

भोपाल : केंद्र के बाद अब मध्यप्रदेश में बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज़ हो चली है। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 से 25 मार्च के बीच होगा। गुरुवार को विधानसभा सचिवालय ने 15वीं विधानसभा के एकादश सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

बजट सत्र के दौरान 13 बैठकें होगी। मिली जानकारी के अनुसार 7 मार्च को राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर चर्चा 9 और 10 मार्च को होगी। 

जबकि,18 मार्च को होली और 22 मार्च को रंगपञ्चमी का अवकाश रहेगा, सत्र के दौरान अन्य शासकीय कार्य भी संपादित होंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज ने बजट को तैयार करने के लिए मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ आम जनता और विशेषज्ञों से भी सुझाव आमंत्रित किए है। 

माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश का बजट किसानों, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही रोजगार पर केंद्रित होगा। बहरहाल, बजट कैसा होगा ये तो बजट सत्र शुरू होने के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल, प्रदेश में बजट को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button