कांग्रेस-भाजपा की मुश्किलें बढ़ी, बसपा के बाद अब सपाक्स पार्टी ने 12 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 10 नवंबर को नतीजे आने हैं। लेकिन उस से पहले दोनों प्रमुख दल कांग्रेस-भाजपा ताबड़तोड़ सभाएं करके चुनाव जीतने का प्रयास कर रहीं हैं।

लेकिन कांग्रेस-भाजपा की राह इतनी आसान नहीं होने वाली। 

दरअसल, इस चुनावी मैदान में कांग्रेस और भाजपा ही नहीं है बल्कि बसपा भी हैं। बसपा ने भी 28 सीटों पर आपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा हैं। लेकिन इसी बीच अब सपाक्स पार्टी (Sapaks Party) ने भी उपचुनाव में 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा दिया हैं। जिसके बाद प्रदेश में हलचल और तेज़ हो गई हैं। 

इन सीटों उतारे हैं सपाक्स ने उम्मीदवार

हाटपिपल्या सीट से सुरेश शर्मा

पोहरी सीट से उदयभान सिंह परिहार

अशोकनगर सीट से महेंद्र सिंह महावर

बमोरी सीट से शिशुपाल यादव

सांची सीट से हरिनारायण बेदी

मेहगांव सीट से दीपकर सिंह कुश्वाह

सुमावली सीट शत्रुघ्न सिकरवार

अम्बाह सीट से बीरबल महावर

ग्वालियर पूर्व सीट से सुनील कुमार शर्मा

मुरैना सीट से धर्मेन्द्र सिकरवार

सांवेर सीट से संतोष रत्नाकर।

Exit mobile version