सभी खबरें

सीएम शिवराज की अपील के बाद अब इस राज्यमंत्री ने किया खुद को आइसोलेट

मध्यप्रदेश/बालाघाट – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आज सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसके बाद उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 

इधर, सीएम शिवराज के संपर्क में आए सभी नेताओं, मंत्रियों, विधायकों में हड़कंप मच गया हैं। वहीं, सीएम ने कहा कि मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।

इसी बीच खबर है कि अब राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन विभाग राम किशोर “नानो’’ कावरे ने भोपाल से बालाघाट आने के बाद स्वयं को क्वॉरेंटाइन कर लिया हैं। साथ ही उन्होंने एहतियात के तौर पर आगामी आदेश तक के लिए अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button