आखिर क्यों कनिका की मेडिकल रिपोर्ट में उम्र 41 की जगह 28 और जेंडर में पुरुष बताया गया ?

आखिर क्यों कनिका की मेडिकल रिपोर्ट में उम्र 41 की जगह 28 और जेंडर में पुरुष बताया गया ?

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के मेडिकल रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव है जिसकी वजह से उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चल रहा है. हालांकि उनके इलाज और हाल ही में आईं उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स से उनका परिवार काफी आपत्तिया दर्ज करा रहा है. कनिका कपूर के परिवार वालों ने अब उन जांच के नतीजों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है, जिनमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

उम्र और जेंडर पर उठाए सवाल

मीडिया से बात करते हुए नाम न बताने की शर्त पर उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि रिपोर्ट में कनिका की उम्र 28 बताई गई है, जबकि वह 41 की हैं. रिपोर्ट कहती है कि वह पुरूष हैं. उनका परिवार यह भी जानना चाहता है कि कनिका की मेडिकल चेकअप के नतीजे मीडिया में क्यों आए और इसके बाद यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए.”कोरोनावायरस के अन्य मरीजों की पहचान छिपाई गई, लेकिन कनिका के साथ ऐसा नहीं हुआ. जनता द्वारा हमारी आलोचना की गई और हमें ट्रोल किया गया और सरकार इन सबके लिए जिम्मेदार है.”

 

 

 

 

Exit mobile version