
आखिर जनता कर्फ्यू पर क्यों भड़की ये अभिनेत्री, निर्मला सीतारमण से पूछ डाला ये सवाल
पीएम मोदी ने आज यानि कि 22 मार्च,रविवार को जनता कर्फ्यू के लिए जनता से अपील की थी जिसको लेकर कई लोगो ने इसका समर्थन किया तो कई लोगों ने इसका विरोध। इसी कड़ी में बॉलीवुड की अभिनेत्री पूजा बेदी जनता कर्फ्यू पर न सिर्फ भड़की बल्कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर सवाल भी दाग दिया है जी हा,बता दें कि अभिनेत्री पूजा बेदी ने अपने हालिया ट्वीट से सबका ध्यान आकर्षित किया है.
क्या किया पूजा बेदी ने ट्वीट
India needs to figure out how to be well prepared (beyond banging pans) to deal with the economic fallout caused by the #CoronavirusOutbreakindia
Will @nsitharaman come up with solutions? Give people a plan? Measures? All other countries seem to have. Why not India? pic.twitter.com/qWpt0Ps8i7— Pooja Bedi (@poojabeditweets) March 20, 2020
पूजा बेदी ने ट्वीट किया, “भारत को (थाली बजाने के बीच) यह पता लगाने की जरूरत है कि कोरोना वायरस के कारण होने वाली आर्थिक गिरावट से निपटने के लिए खुद को कैसे तैयार किया जाए। क्या निर्मला सीतारमण इसके समाधान के लिए तैयार हैं? इससे निजात दिलाने के लिए आपके पास कोई योजना है? अन्य सभी देश इसके लिए काम कर रहे हैं तो भारत क्यों नहीं?”