आखिर कौन है 8 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता जिसने मोदी सरकार के सम्मान को ठुकराया ?

आखिर कौन है 8 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता जिसने मोदी सरकार के सम्मान को ठुकराया ?

पीएम मोदी के द्वारा दिये गए सम्मान को आखिर भला एक छोटी सी 8 साल की मासूम ने क्यों ठुकरा दिया ? देश के पीएम से इस बच्ची ने आखिर क्या कहा ?

क्या है पूरा मामला

जलवायु परिवर्तन को लेकर काम करने वालीं आठ साल की पर्यावरण कार्यकर्ता लिकीप्रिया कंगुजाम ने नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है. कंगुजाम को सरकार ने एक ऐसी शख्सियत के रूप में दिखाया जो प्रेरणा देती हैं.जी हां हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की थी वो ऐसी महिलाओं और लड़कियों की कहानियां साझा करें जो दुनिया को प्रेरणा देने का काम कर रही हैं. इसी सिलसिले में सरकारी ट्विटर हैंडल @MyGovIndia की तरफ से लिकीप्रिया कंगुजाम के बारे में कुछ जानकारी साझा की गई थी और उन्हें एक प्रेरणा देने वाली शख्सियत बताया था. लेकिन कंगुजाम ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है पीएम के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की

क्या लिखा लिकीप्रिया कंगुजाम ने

कंगुजाम ने लिखा “डियर नरेंद्र मोदी जी, अगर आप मेरी आवाज़ नहीं सुन सकते तो कृपया मुझे इस तरह का सम्मान भी मत दीजिए. आपकी #SheInspiresUs पहल के अंतर्गत मुझे देश की उन महिलाओं में से एक चुना गया जो प्रेरणा दे सकती हैं इसके लिए शुक्रिया. लेकिन काफी सोचने के बाद मैंने फ़ैसला किया कि मैं इस सम्मान को ग्रहण नहीं करूंगी.” हालांकि @MyGovIndia ट्विटर हैंडल पर अब लिकीप्रिया कंगुजाम से जुड़ा ट्वीट दिखाई नहीं दे रहा है.बता दें कि लिकीप्रिया कंगुजाम को पिछले साल वर्ल्ड चिल्ड्रन पीस सम्मान से नवाज़ा जा चुका है.

 

Exit mobile version