
भोपाल:- मध्यप्रदेश में मानसून सत्र 9 अगस्त से चालू होना था जिसमें सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश की मांग को लेकर विधानसभा में हंगामा कर दिया जिस वजह से पहले ही दिन सदन 24 घंटे के लिए स्थगित हो गई थी और आज ही विधानसभा के दूसरे दिन OBC आरक्षण पर दुबारा हंगामा चालू हो गया जिस पर सदन के अध्यक्ष ने मानसून सत्र को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीँ युथ कांग्रेस सत्र के तीसरे दिन सदन का घेराव करने वाली थी लेकिन स्थगित होने पर अब रणनीति बदल गई है।
हलाकि बुधवार को घेराव होना है लेकिन रणनीति में बदलाव किया गया जिसमे सदन की जगह अब मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान के बंगले का घेराव किया जाएगा इस घेराव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास और राष्ट्रिय प्रभारी कृष्णा अल्वारु,प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया शामिल होंगे साथ ही प्रदेश भर से सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को सीएम हॉउस के घेराव के लिए राजधानी कूच करेंगे।