उपचुनाव के साइड इफ़ेक्ट!:- इंदौर में कम्प्यूटर बाबा के आश्रम के दो एकड़ का अतिक्रमण प्रशासन ने ढहाया.

उपचुनाव के साइड इफ़ेक्ट:- इंदौर में कम्प्यूटर बाबा के आश्रम के दो एकड़ का अतिक्रमण प्रशासन ने ढहाया.

 

उपचुनाव मध्यप्रदेश में अब हो चुके हैं. बस एक दिन बाद ही स्थिति साफ़ हो जाएगी कि मप्र में किसकी सरकार बनी. इसी बीच प्रशासन ने कम्प्यूटर बाबा के इंदौर स्थित आश्रम के अतिक्रमण के दो एकड़ का हिस्सा ढहा दिया. बता दें कि बाबा ने शिवराज सरकार के ख़िलाफ़ उपचुनावों में मोर्चा खोला था.

कब्ज़े को लेकर प्रशासन ने दो माह पहले ही नोटिस जारी किया था. कंप्यूटर बाबा ने गौशाला की 46 एकड़ जमीन पर कब्ज़ा किया था. 

विवाद के चलते प्रशासन ने पहले ही बाबा को हिरासत में लें लिया है. 

भोपाल में विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज को भी प्रशासन ने ढहा दिया.

Exit mobile version