
आदर्श वालीबाल क्लब मैहर ने की इंडोर हाल की मांग, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा गया ज्ञापन पत्र
मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट : – नगर की खेलकूद संस्था आदर्श वॉलीबॉल क्लब मैहर द्वारा राष्ट्रीय स्तर तक का महिला एवं पुरुष वर्ग का वॉलीबॉल टूर्नामेंट निरंतर कई वर्षों से मैहर के खेलकूद स्टेडियम ग्राउंड पर किया जाता रहा है वर्तमान में क्लब द्वारा मैहर में महिला बालीवाल टीमें कई बार खेल चुकी हैं और पुरुष की भी टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी हैं स्टेडियम वॉलीबॉल खेलने हेतु इंडोर हाल का निर्माण कराया जाना नितांत आवश्यक है इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे गए ज्ञापन पत्र में मांग की है की मैहर में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु महिला वॉलीबॉल एवं पुरुष के खेलने हेतु इंडोर हाल का निर्माण किया जाना आवश्यक है जिसे शासन स्तर से बनाए जाने की पुरजोर मांग की है।