चलती ट्रेन में हुआ एसिड अटैक, प्रत्यक्षदर्शी यात्री बोले झुलस रहा था चेहरा, कंबल से बुझाया

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– वैसे तो आम तौर पर देखा और सुना जाता है कि कुछ असमाजिक लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक लड़के ने एक लड़की के ऊपर तेजाब से हमला कर दीया है। लेकिन यहां मामला उलटा है। दरअसल, गंजबसौदा से दमोह जाने वाली विध्यांचल एक्सप्रेस में सोमवार रात एक युवती ने युवक के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। चलती ट्रेन में युवक को झुलसता देख ट्रेन में सवार लोगों नें कंबल डाल कर आग बुझाई। यह घटना गंजबासौदा रेल्वे स्टेशन के आउटर पर रात 8.30 बजे D-4 कोच की है।

आखों देखी कहानी- देखने वालों की जुबानी

घटना के वक्त ट्रेन में एक व्यक्ति जिसका नाम मदन बंसल था उन्होंने बताया कि रात में नीचे की तरफ सीट पर मेरी पत्नी बैठी थी, मैं और बच्चे ऊपर की तरफ थे, अचानक बेटी चिल्लाई कि पापा-आग लग गई। देखा तो हमारी सीट के करीब एक व्यक्ति आया। उसके चेहरे पर आग लगी हुई थी, मेंने जो कंबल ओढ़ा हुआ था उसी से उस व्यक्ति पर चार-पांच बार मारा, इससे आग बुझ गई। क्योंकि मेरी पत्नी भी नीचे की सीट में बैठी थी जिससे मेरी पत्नी भी घायल हो गई। किसी युवती ने उस युवक के ऊपर एसिड फेंका है।

घटना के बाद रेल्वे एसपी ने जांच के आदेश दिए, युवक का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। अभी युवक कुछ बोलने की स्तिथि में नहीं है, इसलिए उसके बयान नहीं हो पाए हैं। रेल्वे एसपी नें मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version