सभी खबरें

भिंड में दर्दनाक हादसा: 7 लोगों की मौत, 15 घायल

भिंड में दर्दनाक हादसा: 7 लोगों की मौत, 15 घायल

 

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ इस हादसे के दौरान 7 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

नेशनल हाईवे पर यात्री बस की टक्कर तेज रफ्तार कंटेनर से हो गई.

हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखड़ी के पास हुआ. बताया जा रहा है कि हादसा कंटेनर का टायर फटने की वजह से हुआ. टायर फटने के बाद कंटेनर बस से जा भिड़ा.

 मुख्यमंत्री चौहान ने मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भिंड के गोहाड स्क्वायर पर बस और डंपर के बीच हुई टक्कर में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। 

परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं!

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button